बलौदा बाजार

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष
20-Jan-2024 3:34 PM
विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष

भाटापारा, 20 जनवरी। भाटापारा ब्लॉक के  ग्राम टोनाटार  में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर का आयोजन किया गया । संकल्प यात्रा में भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष,एवं जनपद सदस्य चन्द्र प्रकाश साहू ने भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई।  इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार की समस्त योजनाओं को विस्तार से जनता के बीच रखा, और अधिकारियों को जनता के साथ मिलकर सभी योजनाओं का कृयानवयन का निर्देश दिया गया। सरकारी योजनाओं का और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से ध्यान दें।  शिविर में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक  प्रस्तुति  दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news