कोण्डागांव

आम चुनाव पर भाजपा संगठन मंत्री एवं महामंत्री की बस्तर के पदाधिकारियों संग चर्चा
28-Jan-2024 10:26 PM
आम चुनाव पर भाजपा संगठन मंत्री एवं महामंत्री की बस्तर के पदाधिकारियों संग चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 28 जनवरी। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवल व संगठन महामंत्री पवन साय, व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बस्तर संभाग के सातों जिलों के भाजपा पदाधिकारियों की आज कोंडागाँव जिला मुख्यालय में स्थित ऑक्शन हाल में बैठक कर रायशुमारी की।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होना है इसके लिए सभी पदाधिकारी अभी से जुट जाएं। उन्होंने आगे कहा कि  प्रदेश की सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है उन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का लक्ष्य  होना चाहिए। इसी तरह केंद्र सरकार ने देश आम जनता के लिए पिछले 9 सालों में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित किया है ।

भाजपा के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है ।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक लता उसेंडी ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाना है तभी डबल इंजन की सरकार होगी। केन्द्र की भाजपा सरकार  ने आज देश को  विश्व  के विकसित देशों के  कतार में खड़ा  किया है । देश आज चहुंमुखी विकास पर  है। भाजपा का लक्ष्य आम लोगों की सेवा करना है।

इस दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को चुनाव  तैयारी के टिप्स भी दिए और कार्ययोजना बनाकर काम पर जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान कलस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, वन मंत्री केदार कश्यप, लोक सभा प्रभारी महेश जैन, श्रीवास मद्दी, सहित सातों जिला के जिलाध्यक्ष, विधानसभा सभा प्रभारियों, संयोजको, प्रदेश पदाधिकारी व भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news