राजनांदगांव

भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों के लिए उम्मीदों की नई किरण - कुलबीर
06-Feb-2024 3:26 PM
भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों के लिए उम्मीदों की नई किरण - कुलबीर

राहुल की यात्रा का छत्तीसगढ़ में होगा ऐतिहासिक स्वागत, 7 जिलों से गुजरेगी यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 फरवरी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में बीते दिनों मणीपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई है, जो अब छत्तीसगढ़ 8 फरवरी को पहुंचने वाली है। यह न्याय यात्रा प्रदेश के 7 जिलों 536 किमी होकर गुजरेगी। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है। जिसका ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। जिसको लेकर प्रदेशवासियों व कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को सुबह 10 बजे रायगढ़ से प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 व 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, शक्ति, कोरबा होते हुए अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिए गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किमी 5 दिन तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे।

श्री छाबड़ा ने बताया कि 14 जनवरी को मणीपुर से मुम्बई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुए 6700 किमी से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किमी 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत से ही भाजपा डर गई है। मणीपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरूआत के लिए पहले तो अनुमति देने से मना किया, जब अनुमति दी भी गई तो उसमें शर्त भी लगा दी गई थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिए स्तरहीन हथकंडे अपनाया था।

प्रेसवार्ता में जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news