राजनांदगांव

लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण
06-Feb-2024 3:27 PM
लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण

राजनांदगांव, 6 फरवरी। मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर एस जयवर्धन ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि सभी राजस्व अधिकारी लंबित राजस्व प्रकारणों का निराकरण निर्धारित समय में करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। 

बैठक में आमजनता द्वारा राजस्व विभाग से की गई शिकायत, मांग व समस्या से संबंधित प्रकारणों की समीक्षा की गई। बैठक में लंबित अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, विवादित बंटवारा, सीमांकन, खाता विभाजन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली से सबंधित प्रकारणों पर शीघ्र कार्रवाई करते राजस्व वसूली का कार्य प्राथमिकता से करें।

कलेक्टर ने कहा कि समय सीमा में राजस्व प्रकारणों का निराकार होने से संबंधित हितग्राही को राहत मिलता है। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रुप से लंबित प्रकारणों की मॉनिटरिंग करें। साथ ही मैदानी स्तर पर भ्रमण करने कहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को अपने अनुविभाग स्तर पर क्षेत्र भ्रमण करने और नागरिकों की समस्याओ को सुनने निर्देशित किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news