राजनांदगांव

लोस चुनाव, नक्सल समस्या और पुख्ता कानून व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता - आईजी
07-Feb-2024 3:33 PM
लोस चुनाव, नक्सल समस्या और पुख्ता कानून व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता - आईजी

नवपदस्थ आईजी दीपक झा की ‘छत्तीसगढ़’  से संक्षिप्त बातचीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 7 फरवरी।
राजनांदगांव के आईजी दीपक झा ने लोकसभा चुनाव, नक्सल समस्या और पुख्ता कानून व्यवस्था को अपनी प्राथमिकता में शामिल कर रेंज की जिम्मेदारी सम्हाल ली है।

‘छत्तीसगढ़’ से एक संक्षिप्त चर्चा में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के अलावा सीमा में नक्सल गतिविधि पर पुलिस का पूरा फोकस रहेगा। वहीं शहरी पुलिसिंग यानी सख्त कानून व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सजग रहेगी। 

उन्होंने बार्डर में अवैध शराब तस्करी के अलावा मादक पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का इरादा जताया है। उनका मानना है कि सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की पैनी नजर रहेगी, ताकि नशाखोरी के सामान  की तस्करी न हो पाए।

2007 बैच के आईपीएस दीपक झा ने अपने पूर्ववर्ती जिलों में भी सामाजिक सरोकार से जुड़े मसलों को लेकर बेहद संजीदगी के साथ काम किया।
बिलासपुर, रायगढ़ जैसे बड़े जिलों में उन्होंने बढ़ते अपराध के अलावा गोरखधंधों पर लगाम कसी। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव रेंज की भौगोलिक बनावट के आधार पर पुलिस कार्य करेगी। रेंज का एक बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से सटा हुआ है। ऐसे में मोहला-मानपुर और राजनंादगांव जिले की सरहद महाराष्ट्र से जुड़ा हुआ है। साथ ही खैरागढ़ और कवर्धा जिला बालाघाट और मंडला से सटा हुआ है। रेंज की भौगोलिक स्थिति के आधार पर पुलिस अपना काम करेगी। उन्होंने साफतौर पर चेतावनी देते कहा कि किसी भी तरह की अनैतिक कार्य करते पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से वह परहेज नहीं करेंगे। 

रेंज की राजनीतिक, सामाजिक, भौगोलिक और आर्थिक परिस्थितियों को लेकर वह फिलहाल जानकारी ले रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही वह रेंज के सभी एसपी के संग बैठक करेंगे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news