राजनांदगांव

आम चुनाव : भाजपा के समिति प्रभारियों की घोषणा
07-Feb-2024 4:27 PM
आम चुनाव  : भाजपा के समिति प्रभारियों की घोषणा

राजनांदगांव, 7 फरवरी। भाजपा के लोकसभा चुनाव अभियान पूरे शबाब पर है। गांव चलो अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामों व शहरी क्षेत्र के वार्डों में रात-दिन बिता रहे हैं। वहीं अभियान को और पुख्ता बनाने पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ने विभिन्न अभियान समितियों के प्रभारियों की घोषणा की है।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार पार्टी के नव सदस्यता अभियान समिति के वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन सिंह बघेल जिला संयोजक तथा सावन वर्मा व हरीश गांधी सह-संयोजक बनाए गए हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए राजेन्द्र जैन बंटू व देवशरण सेन को जिम्मेदारी दी गई है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए जिला भाजपा के महामंत्री राजेन्द्र गोलछा व वीरेन्द्र जैन का नाम तय किया गया है। इसी तरह गांव चलो अभियान समिति में रविन्द्र वैष्णव, सावन वर्मा व दिनेश साहू को मनोनीत किया गया है। 

महिला स्व-सहायता समूह और गैर सरकारी संस्था की संपर्क अभियान की कमान आभा तिवारी व किरण साहू को दी गई है। इसी तरह डिजिटल दीवार लेखन के लिए भी जिला स्तरीय टीम बनाई गई है। जिसमें लीलाधर साहू को जिला संयोजक व आलोक बिंदल को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी अध्यक्ष रमेश पटेल ने सभी समितियों के प्रभारियों से आह्वान किया है कि प्रण-प्राण से अपने-अपने कार्यों को अंजाम दे। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news