बस्तर

महतारी वंदन योजना, पीएम, सीएम का जताया आभार
07-Feb-2024 8:55 PM
महतारी वंदन योजना, पीएम, सीएम का जताया आभार

सालाना मिलेंगे 12 हजार -ममता

जगदलपुर, 7 फरवरी। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू करने को लेकर प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य ममता राणा ने स्वागत किया है।

महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ममता राणा ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत का आभार माना है।

ममता राणा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के विवाहित महिलाओं को 1000 हजार रूपये प्रति माह यानी सालाना 12000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। शासन की  योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के निवासी विवाहित महिला जिसकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी।उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्याक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है।

ममता राणा ने कहा-महतारी वंदन योजना द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखती है। इस योजना का उद्देश्य न केवल महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है बल्कि इन निधियो के उपयोग के माध्यम से आत्मनिर्भरता और कौशल विकास को बढ़ावा देना भी है महिलाये इस वित्तीय सहायता की मदद से अपने खर्चों का प्रबंधन कर सकती है और छोटे पैमाने के उद्धम भी शुरू कर सकती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news