बस्तर

गांव चलो अभियान में शामिल हुए किरण देव
11-Feb-2024 2:26 PM
गांव चलो अभियान में  शामिल हुए किरण देव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे गाँव चलो अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुए,  नगरनार मण्डल के ग्राम तुरेनार में शनिवार की शाम ग्रामीणों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीधे संवाद किया व उनकी समस्याओं से रूबरू हुए, गांव चलो आभियान के तहत ग्राम के बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं से बातचीत कर राज्य व केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दिया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ग्राम देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की और गांव के चौपाल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, जो सदैव जनता जनार्दन की सेवा व विकास के लिये संकल्पित है। मातृशक्तियों, माता बहनों बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की है। जिसमें हर विवाहित महिला के बैंक खाते में प्रति माह एक हजार रुपये सीधे जमा होंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर गरीब परिवार को मिले, इस हेतु 18 लाख परिवार का लक्ष्य साध कर काम हो रहा है। किसान भाईयों, श्रमिकों, युवाओं सभी के लिये केन्द्र व राज्य की अलग अलग योजनायें संचालित हो रही है, जिसका सीधा उद्देश्य आमजन के जीवन को बेहतर बनाने व विकास से जुडा़ है। 

किरण देव ने कहा कि तुरेनार गाँव के संबंध में जो भी समस्यायें है, विकास कार्य होने है। उस पर यथाशीघ्र काम किया जायेगा। मंच संचालन नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास के द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर सरपंच संपत कश्यप ,प्रदीप देवांगन ,राधे पद्रे, महेश कश्यप ,माटी पुजारी गुड्डू राम, महादेव बघेल, विद्याधर सेठिया, दयाराम कश्यप एवं रूपेश समरथ के अलावा काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी ,युवा मोर्चा की युवा साथी एवं काफी संख्या में  ग्रामीण जन उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news