कोण्डागांव

ओडिशा प्रवास के दौरान लता उसेंडी का स्वागत
11-Feb-2024 10:36 PM
ओडिशा प्रवास के दौरान लता उसेंडी का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 11 फरवरी। ओडिशा राज्य का सह प्रभारी बनने के बाद राज्य के प्रभारी विजय पाल तोमर के साथ प्रथम ओडिशा प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पूर्व मंत्री व सांसद प्रताप चंद्र सारंगी, शारदा प्रसाद, पार्वती परीदा, महेश्वर साहू एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों,एवं पार्टी के परिवारजनों के द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया।

लता उसेंडी ने कहा कि भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर राज्य के प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर के साथ पहुँचने पर भारतीय जनता पार्टी ओडिशा के पदाधिकारियों व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद प्रताप चंद्र सारंगी द्वारा किए गए स्वागत सत्कार के लिए सभी परिवारजनों का आभार व्यक्त करती हूँ।

केन्द्र में भाजपा कि सरकार जबसे बनी है मोदी के नेतृत्व मे प्रदेश में देश में विकास हो रहा है। मोदी जी ने जो कहा वो किया यहीं मोदी की गारंटी है।

मोदी का संकल्प के साथ भारत विकसित भारत कि और अग्रसर हो गया है, और आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ओडिशा में भाजपा सभी लोकसभा सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेगी

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news