कोण्डागांव

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, किया याद
12-Feb-2024 2:36 PM
 पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, किया याद

केशकाल, 12 फरवरी। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा मंडल द्वारा छायाचित्र में माल्यार्पण के साथ पुष्पांजलि अर्पित करते हुए डड़सेना कलार समाज भवन में मनाई गई।

इस पुण्यतिथि के मौके पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ से पार्टी में फोन पे के माध्यम से नमो ऐप में डोनेशन करवाया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री आकाश मेहता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पं. दीनदयाल जी ने सदैव समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नवीन विचारों का स्वागत किया, इसलिए उन्हें भाजपा का पितृपुरुष भी कहा जाता है। उनका कहना था कि जड़ो से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ो से कटकर विकास नहीं कर सका है। 
 भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीतेश पांडे ने भी दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंत्योदय का नारा देने वाले प. दीनदयाल उपाध्याय देश में एकता चाहते थे, उनका कहना था भारतीय लोगों को राष्ट्रवाद के बारे में समझना होगा, जो हिन्दु राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिंदू संस्कृति है।

इस दौरान पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, किशन पांडे, अनीता नेताम, भूपेश चंद्राकर, दुखाराम मरकाम, रविन्द्र पांडे, गौरव शार्दुल, पवन प्रधान, गीतेश साहू, संजय सोनी, विवेक चान्देकर, प्रीति सोनी, पुष्पा सोनी, मनाराम मरकाम, कुमेश नेताम, नेमी पांडे एवं कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news