दुर्ग

शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिला समूह हुई सम्मानित
16-Feb-2024 3:42 PM
शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिला समूह हुई सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 फरवरी।
शक्ति वंदन कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने कहा कि महिलाओं के उत्तरोतर प्रगति के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। योजना का लाभ हर महतारी को मिले इसके लिए महिला स्व सहायता समूह को धरातल पर काम करना होगा। 

डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन बैकुण्ठधाम में  शक्ति वंदन अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद विजय बघेल, भिलाई भाजपा के अध्यक्ष महेश वर्मा, महामंत्री योगेन्द्र सिंह, जोन अध्यक्ष जलांधर सिंह, वार्ड पार्षद एन शैलजा, पार्षद संतोष मौर्य की उपस्थिति में 195 महिला स्व सहायता समूह एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने वाले 11 एन.जी.ओ. को सम्मानित करते हुए सांसद ने प्रतिक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल प्रदान किया। सभा स्थल पर महिलाओं की भीड़ ने कार्यक्रम का खूब मजा लूटा, महिला कलाकारों ने नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति भी दी।

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, रमेश साहू, स्वीटी कौशिक, अमिल मिश्रा, अशोक मंडल, विजय शुक्ला, दिलीप शुक्ला, रूपराम साहू, अमन सोनकर, रेखराम बंछोर, उपासना साहू, प्रकाश गेडाम, कांति वर्मा, दीपक गुप्ता, सुरूती घोष, गीता विश्वकर्मा, शरला आचार्य, लता यादव, सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news