सरगुजा

स्कूल ग्राउण्ड में स्टंट कर रहे 5 वाहनों पर चालान
20-Feb-2024 8:31 PM
 स्कूल ग्राउण्ड में स्टंट कर रहे 5 वाहनों पर चालान

 मालिकों से वसूले 30 हजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 20 फरवरी।
श्रीगढ़ प्राइमरी स्कूल ग्राउण्ड में स्टंट कर रहे 5 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। वाहन मालिकों से 30 हजार से अधिक समन शुल्क वसूले गए।

गत 19 फरवरी 2024 को श्रीगढ़ अम्बिकापुर के प्राथमिक स्कूल ग्राउण्ड में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चार पहिया वाहनों से तेज गति व खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए वीडियो वायरल किया गया था। वीडियो को संज्ञान में लेकर यातायात पुलिस अम्बिकापुर द्वारा 5 वाहनों को चिन्हांकित कर उनके विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई है। पांच वाहनों से 30,000 से अधिक की राशि शमन शुल्क के रूप में वसूल की गई है।

भविष्य में इस प्रकार की घटना अथवा असामाजिक तत्वों द्वारा स्टंट किये जाने पर सरगुजा पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई के साथ उचित वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतवानी भी दी गई है। सरगुजा पुलिस वाहन मालिकों से अपील करती है कि नाबालिगों तथा बिना लाइसेंस धारी व्यक्तियों को वाहन चलाने की अनुमति न देवें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news