दुर्ग
24 को सृजन रोजगार अभियान
21-Feb-2024 3:44 PM
दुर्ग, 21 फरवरी। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशाअनुसार संचालित ’सृजन’ रोजगार अभियान एवं संकल्प परियोजना के अंतर्गत जॉब फेयर का आयोजन संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आर-2 में 24 फरवरी 2024 को समय सुबह 9 बजे से किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर देख सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9229111555/666 पर संपर्क कर सकते है।