रायपुर
रेडी टू ईट योजना महिला स्व सहायता समूहों को देने का निर्णय सत्र के बाद
27-Feb-2024 8:16 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 फरवरी। महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज विधानसभा में बताया कि आंगनबाड़ी महिलाओं, बच्चों के लिए रेडी टू ईट योजना महिला स्व सहायता समूहों को देने का निर्णय सत्र के बाद ले लिया जाएगा। प्रश्न काल में भाजपा की भावना बोहरा के प्रश्न पर राजवाड़े ने बताया कि सरकार इस पर निर्णय ले चुकी है ,सत्र के बाद अधिकारियों के साथ प्रक्रिया तय कर लेंगे। भावना के एक अन्य प्रश्न पर बताया कि आंबा सहायिका,कार्यकर्ता केलिए शैक्षणिक अर्हता 12,10 वी पास है। उसी अनुरूप नियुक्ति दी जाती है।