राजनांदगांव
दुर्ग संभागीय भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यसमिति बैठक आयोजित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 फरवरी। दुर्ग संभागीय भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संभागीय कार्य समिति बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में सोमवार को किया गया। उक्त आयोजन की तैयारी जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने स्वागत भाषण देते कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अधिक से अधिक विस्तार किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए डटकर कार्य करने अपील की।
प्रदेश भाजपा महामंत्री भरत वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में पिछड़ा वर्ग में आने वाले समाज को सम्मान देते सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग में आने वाले सांसदों को मंत्री बनाकर समाज का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडेय एवं नीलू शर्मा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पूरे 11 के 11 सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी योजना पूरे देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा ही हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत 11 लोकसभा सीट जीतकर दिखेगा।
इस अवसर पर अंबिका चंद्रवंशी, खिलावन साहू, अशोक सिन्हा, मनोज गुप्ता, होरीलाल सिन्हा, देवदत्त साहू, तुलसी साहू, भगवान यादव, छगन साहू, श्रवण यदु, नरेन्द्र निर्मलकर, सुमन कन्नौजे, वीणा चन्द्राकर, मंजुसा साहू, जगदीश देशमुख, जितेन्द्र साहू, हर्ष प्रसाद वर्मा, सुन्दर साहू, रूपनारायण सिन्हा, जय प्रकाश कौशिक उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष पवन निर्मलकर ने दी।