कोण्डागांव

उत्कृष्ट कार्य पर महिलाओं का सम्मान
08-Mar-2024 9:47 PM
उत्कृष्ट कार्य पर महिलाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कोंडागांव, 8 मार्च। कोण्डागांव पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  मनाया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।

शुक्रवार को कोंडागाँव जिल के थाना कोतवाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय. अक्षय कुमार के नेतृत्व एवं मुख्य अतिथि के रूप में कोण्डागांव विधायक  लता उसेण्डी, शिेष अतिथि के रूप में किरण नुरेटी, प्रोफेसर गुडाधुर महाविद्यालय एवं, अन्य अतिथि के रूप में पार्षद सोनमड़ी, कोण्डागांव भाजपा अध्यक्ष दीपेश अरोरा, दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव एवं कोण्डागांव जिला राजपत्रित अधिकारियों के गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

इस  अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न अधिकारी/कर्मचारियों में उप निरीक्षक नमिता टेकाम, सहायक उप निरीक्षक अनिता मेश्राम, सउनि. सागरबती सोरी, सउनि शांति यादव, महिला प्रधान आरक्षक- संतोषी मण्डावी, बीना मण्डावी, महेश्वरी शाडिल, सोमारी साहू, एवं महिला आरक्षक- ममता प्रधान, मनीषा नेताम, ममता ठाकुर, सुकमती मरकाम, चन्द्रबती नेताम, फुलेष्वरी माझी, रसीदा कोमरे एवं शिक्षा विभाग से शिक्षिका श्रीमती मधु तिवारी एवं कोण्डागांव जिले के एकमात्र महिला पत्रकार सुश्री लक्ष्मी पटेल को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डगांव दौलत राम पोर्ते के द्वारा आगामी दिनों में कोण्डागांव पुलिस के द्वारा चलाये जाने वाले महिला संबंधित अपराधों एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु विस्तृत कार्यक्रम का विवरण दिया गया। जिसके तहत् दिनांक 09/03/2024 से 10/03/2024 तक कोण्डागांव जिले के महत्वपूर्ण चौक, ग्रामीण हाट, बाजार, आदि स्थानों पर महिला संबंधित अपराधों एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा एवं दिनांक 11/03/2024 को कोण्डागांव जिले अन्तर्गत स्कूलों में महिला सशक्तिकरण थीम पर रंगोली, निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा एवं विजेताओं को पुरूष्कृत भी किया जायेगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए  अतिथियों के द्वारा महिलाओं के अधिकारों, महिलाओं का सम्मान एवं विभिन्न आयामों में महिलाओं की भूमिका एवं वर्तमान प्रासंगिकता के बारे में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी के द्वारा महिला संबंधित अपराधों एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया

 इस कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी, निरीक्षक प्रहलाद यादव एवं पुलिस के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news