कोण्डागांव

महिला दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर
08-Mar-2024 9:50 PM
 महिला दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर

कोंडागांव, 8 मार्च। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तरा कुमार कश्यप जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन में अम्बा शाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव एवं सुरेन्द्र भट्ट प्रतिधारक अधिवक्ता  प्रबंध कार्यालय कोण्डागांव एवं महिला संरक्षण अधिकारी सावित्री कोर्राम, बाल संरक्षण अधिकारी नरेन्द्र सोनी की उपस्थिति में ऑडिटोरियम कोण्डागांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर अम्बा शाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिलाओं को 8 मार्च अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कई जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न विभागों से उपस्थित कर्मचारी एवं अधिकारियों के द्वारा भी महिलाओं को मिलने वाली  विभागीय लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सुनीता मरकाम, श्वेता देवांगन, लक्ष्मी ध्रुव, सोनामणी पोयाम, केशर देहारी, सुनील कुमार मरकाम पी.एल.व्ही., विवेक कश्यप पी.एल.व्ही. एवं समस्त विभागों से आये हुये कर्मचारी एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये महिलाएं उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news