कोण्डागांव

दीक्षांत समारोह में केशकाल की शोयबा फातिमा को गोल्ड
09-Mar-2024 2:13 PM
दीक्षांत समारोह में केशकाल की शोयबा फातिमा को गोल्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 9 मार्च।
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह में 93 छात्रों को गोल्ड मेडल, 43 छात्रों को पीएचडी और एक मानद उपाधि प्रदान की गई।

केशकाल नगर की शोयबा फातिमा ने बी.कॉम फाइनल की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर केशकाल समेत कोंडागांव जिले को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोयबा फातिमा को गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किया है। 

ज्ञात हो कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली शोयबा फातिमा मूलत: केशकाल नगर पंचायत के मस्जिदपारा निवासी फिरोज मेमन व सलमा बानो की बेटी हैं। शोयबा ने शिप्रा विद्यालय केशकाल से अपनी हाई स्कूलिंग की है तथा डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गारका से हायर सेकंडरी की पढ़ाई उत्तीर्ण की।

इसके पश्चात बी.कॉम में बस्तर विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल किया है। शोयबा की इस उपलब्धि पर उनके सभी स्कूलों, महाविद्यालयों के प्राचार्य व स्टाफ ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही स्थानीय विधायक नीलकंठ टेकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, सामाजिक संगठनों व गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news