राजनांदगांव

बरगा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
09-Mar-2024 4:48 PM
बरगा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 मार्च।
ग्राम बरगा के बड़ौदा आरसेटी में नाबार्ड द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह शामिल हुई। 

सीईओ सुरूचि सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिलाएं हर असंभव कार्य को संभव बना सकती है। आर्थिक गतिविधियों से जुडक़र अपने परिवार को सहयोग भी दे रही है। सहायक संचालक शिक्षा विभाग संगीता राव ने कहा कि महिलाएं भी राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे रही है। जिसके लिए उन्हें और अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को लीड बैंक प्रबंधक सर्वेन्द्र मलिक एवं विभिन्न ब्रांच के महिला शाखा प्रबंधकों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नाबार्ड समूह की महिलाओं एवं आरसेटी के महिला प्रशिक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। नाबार्ड से बबीता निषाद ने बताया कि वह अन्य महिलाओं के साथ मिलकर सेनेटरी नेपकिन बनाकर स्कूल की लड़कियों एवं महिलाओं को इसके लिए जागरूक करते हुए नि:शुल्क उपलब्ध करा रही है। 

आरसेटी से प्रशिक्षित  सरोज साहू ने बताया कि वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर गरीब परिवार को आर्थिक मदद कर रहीं है, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम का संचालन आरसेटी में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षार्थी जागृति एवं निकिता द्वारा किया गया। इस अवसर पर ऋतु मलाकार, नाबार्ड व आरसेटी के अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिला प्रशिक्षणार्थी व स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news