राजनांदगांव

शहर को संवारने भाजपा सरकार से मिली 5 करोड़ से अधिक निर्माण कार्यों की स्वीकृति - किशुन
09-Mar-2024 4:51 PM
शहर को संवारने भाजपा सरकार से मिली 5 करोड़ से अधिक निर्माण कार्यों की स्वीकृति - किशुन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 मार्च।
नगर निगम राजनांदगांव को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार से तकरीबन सवा 5 करोड़ के निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने बताया कि शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय से तीन अलग-अलग स्वीकृति आदेशों में अधोसंरचना मद और 15वें वित्त के तहत करोड़ों के कार्य हेतु राशि मिली है।

श्री यदु ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में शहर पांच सालों तक फंड के लिए जूझता रहा, लेकिन भाजपा सरकार ने अपने तीन महीने के संक्षिप्त कार्यकाल में ही शहर की दशा-दिशा बदलने बड़ी और आवश्यक स्वीकृतियां दी हैं। इससे शहर का विकास दोगुनी रफ्तार से होगा। नगर की सडक़ें, नालियां, शौचालय, भवन निर्माण तेज गति से होंगे। उन्होंने कहा कि बीते महीनों में भाजपा पार्षद दल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर शहर की स्थिति से उन्हें अवगत कराते विकास कार्यों के लिए स्वीकृति का निवेदन किया था। उन्होंने तब भी शहर के विकास में किसी तरह का विघ्न न आने का आश्वासन दिया था और जल्द ही प्रस्तावित कार्यों के लिए राशि प्रदाय किए जाने की बात कही थी। यदु ने कहा कि करोड़ों की इस स्वीकृति से शहर की अधोसंरचना मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद संतोष पांडे व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह व रमेश पटेल का आभार व्यक्त करते किशुन यदु ने कहा कि इन स्वीकृतियों और शहर के विकास के लिए भाजपा समर्पित है। स्थानीय विधायक व विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मंशा इस शहर को उन्नत और विकसित बनाने की रही है। इस दिशा में भाजपा की सरकार में प्रयास और भी तेज होंगे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news