कोण्डागांव

खेल स्पर्धा में युवक व युवतियों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा
09-Mar-2024 9:21 PM
खेल स्पर्धा में युवक व युवतियों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा

कोंडागांव, 9 मार्च। नेहरू युवा केंद्र कोंडागांव के संयुक्त तत्वावधान में बड़े राजपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हात्मा में ब्लॉक स्तरीय नेहरू केन्द्र खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित भारत के संबंध में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।  मुख्य अतिथि फूलवती मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत हात्मा, विशेष अतिथि दुखुराम मरकाम शिक्षक( सीएससी), एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता दयाल सिंह मरकाम वार्ड पंच एवं ग्राम के समस्त  गणमान्य  अतिथि गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के आयोजन नेहरू युवा केंद्र के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मंडावी बड़े राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष बिसलाल नेताम एवं मीडिया प्रभारी अमर सिंह नेताम ब्लॉक सचिव एवं महेंद्र कुमार मरकाम दिनेश कुमार मरकाम, कैलाश कुमार, सुरेखा मरकाम, सनत कुमार,जागेश्वर कुमार सौरभ, मनरखंन एवं ग्राम हात्मा के युवक व  युवतियां उपस्थित होकर इस खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशेष योगदान दिए और इस खेल प्रतियोगिता को संपन्न कराने में बढ़-चढक़र हिस्सा लिए।

वॉलीबॉल में प्रथम मनराज टीम मंझापारा टीम, द्वितीय पुरस्कार, एवं कबड्डी में प्रथम पुरस्कार रोशनी मरकाम एवं सहयोगी, रिले रेस में प्रथम हिमेश्वरी नागेश्वरी फुलेश्वरी बिंदेश्वरी, द्वितीय पुरस्कार रिले रेस में रिंकी टिकेश्वरी महेश्वरी अमृता, समस्त खिलाडिय़ों को मेडल शील्ड से सम्मानित किया गया।

 एवं खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करती हुई नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष अनिल कुमार मंडावी एवं बिसलाल नेताम ब्लॉक अध्यक्ष मीडिया प्रभारी, अमर नेताम की अथक सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news