राजनांदगांव

पाटेकोहरा में मनाया महिला दिवस
10-Mar-2024 2:39 PM
पाटेकोहरा में मनाया महिला दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  छुरिया के पाटेकोहरा (चिचोला) ग्राम में आकाश महिला एवं विद्यार्थी संस्थान लाल बहादुर नगर के बैनर तले धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में  मातृ शक्तियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, विशिष्ठ अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद डडसेना, पाटेकोहरा सरपंच प्रतिनिधि दुर्योधन साहू, भाजपा कार्यकर्ता शैंकी बग्गा, महिला आरक्षक एपी शीला,  संस्थान की अध्यक्ष पुष्पा सिन्हा शामिल थी।  

इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष पुष्पा सिन्हा ने अपने उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत किए। चिचोला थाना से प्रभारी एपी शीला ने महिलाओं को संघर्ष करने एवम एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद डड़सेना ने समाज में महिलाओं के योगदान को रखंकित किया। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ने महिलाओं को सरकार द्वारा प्रदान किए गए सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को श्री शैंकी बग्गा एवं दुर्योधन साहू ने भी संबोधित किए। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news