धमतरी

महतारी वंदन योजना की पहली किश्त खातों में
10-Mar-2024 7:17 PM
महतारी वंदन योजना की पहली किश्त खातों में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 10 मार्च। प्रधानमंत्री मोदी ने आज वर्चुअल तरीके से छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ का शुभारंभ कर प्रदेश की आधी आबादी के बैंक खाते में पहली किश्त पहुंचाने का काम किया। सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कुरुद विधानसभा की महिला नेत्रियों ने क्षेत्र की 65 हजार से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए बधाई दी है।

 धमतरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नपं कुरुद की पूर्व अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कहा है कि प्रधानमंत्री   मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की महिलाओं को दी गई गारंटी को पूरा करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभिनव पहल करते हुए महतारी वंदन योजना लागू की है। जिसके तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक भुगतान किये जाएंगे।

 भारतीय किसान संघ जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष सिन्धु अजय बैस ने बताया कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन,  उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका अदा करेंगी।

महिला मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा रामस्वरूप साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। इसके लिए 21 वर्ष से अधिक उम्र की सभी पात्र विवाहित महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

कुरूद मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जागृति टिकेश साहू ने माना कि महतारी वंदन योजना’ लागू होने से समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

जनपद सदस्य एवं ग्राम पंचायत कठौली की पूर्व सरपंच तामेश्वरी गौकरण साहू ने कहा कि कुरुद विकासखण्ड की 65हजार से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना के द्वारा  मासिक डीबीटी के रूप में प्रतिमाह एक हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।इसके लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3,000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।

सिर्री भाजपा मंडल महिला मोर्चा प्रभारी एवं ग्राम पंचायत फुसेरा सरपंच पूजा लोकेश साहू ने बताया कि  विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं। सामाजिक सहायता योजनाओं के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से प्रतिमाह 1000 रुपये से कम पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को यह योजना लाभ प्रदान करेगी।

ग्राम पंचायत चरमुडिय़ा सरपंच नीतू तेजेंद्र तोडेकर ने राज्य सरकार की इस योजना का स्वागत करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से मिली राशि से महिलाओं को परिवार के साथ खुद के स्वास्थ्य, पोषण और जीवन स्तर को उठाने का एक मजबूत आधार मिलेगा। महिलाओं की आर्थिक मजबूती से समाज में उनके प्रति भेदभाव में कमी और जागरूकता आएगी। इसे तरह के विचार कुछ और महिलाओं ने भी व्यक्त किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news