राजनांदगांव

डेढ़ लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
22-Mar-2024 2:15 PM
डेढ़ लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 22 मार्च।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली  पुलिस ने विभिन्न अपराधों में वांछित एक कट्टरपंथी जनमिलिशिया नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता नक्सलियों के ईसीओसी अवधि के दौरान मिली है। 

पुलिस ने भामरागढ़ क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों के साथ देखा। हिरासत में पूछताछ में उसने अपना नाम पेका माडी पुंगती बताया। वह कट्टर माओवादी समर्थक और संगठन का कार्यकर्ता है। पुलिस ने 19 मार्च को उसे गिरफ्तार किया। 

साल 2000 के आसपास हिदूर गांव में 3 टे्रेक्टरों और एक जेसीबी को आग लगाने की घटना में भी यह शामिल रहा। इसके अलावा उस पर सन् 2016 में एक पुलिस अधिकारी के अपहरण, हत्या की वारदात में भी वह शामिल था। उसके खिलाफ भामरागढ़ थाना में अलग-अलग थानों में अपराध दर्ज है। साथ ही पुलिस को जांच में यह बात भी पता चला कि वह नक्सलियों को राशन मुहैया भी कराता है। 

माओवादी सप्ताह के दौरान बैनर-पर्चे भी वह उपलब्ध कराता है। गढ़चिरौली पुलिस ने जनवरी 2022 से अब तक 74 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील भी कर रही है।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news