बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 22 मार्च। आम आदमी पार्टी बस्तर इकाई के नेता ने आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया।
इस दौरान आप नेता समीर खान ने बयान जारी किया कि देश की जनता इसे बर्दास्त नहीं करेगी। बीजेपी को इस बार चुनाव में भारी नुकसान होगा। देश की जनता सब देख रही हैकि कैसे केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी को बदनाम करना चाह रही है। आम आदमी पार्टी आगे भी चरणबद्ध तरीके से उग्र प्रदर्शन करेगी। अब बीजेपी को उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बार बीजेपी का पूरे देश से सफाया हो जाएगा।
उनकी गिरफ्तारी देश के लोकतंत्र पर कलंक है, यह दिल्ली के करोड़ों लोगों की गिरफ्तारी है, आज से तानाशाही के खिलाफ दिल्ली से लड़ाई की शुरुआत हो गई है। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं, एक चुने हुए सीएम को गिरफ्तार किया गया, यह दिल्लीवासियों का अपमान है।
इस विरोध प्रदर्शन में जगदलपुर ब्लॉक से हरीश कश्यप, उत्तम जायसवाल,अभिषेक, ईश्वर कश्यप, तौफीक पास और भारती बघेल और भी कई कार्यकर्ता मौजूद थे।