गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 30 मार्च। नवापारा नगर में धोबी समाज का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से हरीश रजक को अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष संतोष निर्मलकर, सचिव जीवन निर्मलकर, कोषाध्यक्ष ठाकुरराम निर्मलकर चुने गए। इस दौरान वरिष्ठ संरक्षक डेल्हा राम निर्मलकर, परिक्षेत्र के वरिष्ठ आशुतोष निर्मलकर द्वारा सभी नव पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर डेरहा राम निर्मलकर ने कहा कि संगठन में शक्ति है। अन्य समाज की तरह हम सभी आपस मे मिलजुल कर रहे। नगर में सुख दु:ख में एक दूसरे का सहयोग करें। समाज के विकास में आगे आए। कार्यक्रम में आशुतोष निर्मलकर ने भी अपने विचार रखे। रंग पंचमी पर सामाजिक बन्धुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. आरके रजक, सुधीर रजक, रघुवीर निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.आरके रजक व आभार हरीश रजक ने किया।