सारंगढ़-बिलाईगढ़

श्री शांति सीता सेवा समिति पहुंची वृद्धाश्रम
01-Apr-2024 2:52 PM
श्री शांति सीता सेवा समिति पहुंची वृद्धाश्रम

सारंगढ़, 1 अप्रैल। नगर में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की कमी नहीं है। सभी संस्थाओं द्वारा सामाजिक सेवा करने में सदैव तत्पर रहते हैं। इसी कड़ी में संरक्षक श्री शांति सीता समिति महेन्द्र अग्रवाल दिनांक 31 मार्च 2024 को आशा वृद्धाश्रम अपने बाल गोपाल को लेकर महेन्द्र अग्रवाल पहुंचे। जहां पिछले सेवा अनुरूप आशा वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनों को मिठाई, बिस्कुट, लस्सी,  विभिन्न प्रकार के सब्जियां साथ ही साथ गर्मी से राहत दिलाने हेतु ठंडा पानी के लिए मटकी की सेवा भी प्रदान किए। उक्त सामग्री प्राप्त कर वृद्धजनों में काफी उत्साह देखने को मिला।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news