रायगढ़

राजनीति में झोला छाप डॉक्टर जैसी मानसिकता खतरनाक - पूनम पटेल
02-Apr-2024 4:47 PM
राजनीति में झोला छाप डॉक्टर जैसी मानसिकता खतरनाक - पूनम पटेल

मेनका सिंह के बयान पर पलटवार 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 2 अप्रैल।
रायगढ़ लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.मेनका देवी सिंह द्वारा एक आईएएस को बड़ा मंत्री बनाए जाने संबधी बयान पर भाजपा के नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।  

भाजपा नेत्री पूनम पटेल सोलंकी ने कहा पूर्व आईएएस ओपी चौधरी की लोकप्रियता से कांग्रेस घबरा गई है पिछले विधानसभा चुनाव में रायगढ़ में मिली बड़ी हार के सदमे से अभी तक कांग्रेस उबर नहीं पाई है। भाजपा की मोदी सरकार ने एक विशेष परिवार पर आश्रित कांग्रेस की राजनीति को आसमान से धरती पर ला दिया है। कांग्रेस की स्थिति बदहाल बताते हुए भाजपा नेत्री के कहा रायगढ़ लोकसभा के लिए बहुत से दावेदारों को चुनाव लडऩे के लिए पार्टी के बड़े नेताओ ने हाथ पैर जोड़े है उनके इंकार करने के बाद मजबूरी में कांग्रेस ने मेनका सिंह को प्रत्याशी बनाया है।  

डॉक्टर मेनका सिंह को पिछले दो दशक से राजनीति में अपना समाजिक योगदान बताना चाहिए जबकि राधेश्याम राठिया पिछले दो दशक से राजनीति में सक्रिय है। पूर्व आईएएस का उल्लेख कर इशारे से रायगढ़ विधायक को निशाना बनाए जाने पर भाजपा नेत्री ने कहा मेनका सिंह को अपने सेवा का इतिहास बताना चाहिए।

अपनी बहन पुष्पा सिंह के संसदीय कार्य का उल्लेख करने वाली मेनका सिंह को याद दिलाया कि गूंगी गुडिय़ा का कार्यकाल जनता आज तक नहीं भूली है और यही वजह है कि सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों से पराजित होने के बाद आज तक कांग्रेस रायगढ़ लोकसभा से जीत नहीं पाई। कांग्रेस ने हर बार प्रत्याशी बदले, लेकिन लोकसभा की जनता ने सदा कमल निशान पर विश्वास जिताया है। रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया की ऐतिहासिक जीत की संभावना बताते हुए नेता प्रतिपक्ष पूनम पटेल सोलंकी नें कहा बासी हुई कढ़ी में उबाल आ पाना मुश्किल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news