रायपुर

जैनफुड वर्क शॉप में महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण
19-Apr-2024 8:59 PM
जैनफुड वर्क शॉप में महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण

जैन अहिंसा प्रेरणा वाहन यात्रा 20 अप्रैल को

रायपुर, 19 अप्रैल। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 सकल जैन समाज के द्वारा अहिंसा प्रेरणा वाहन यात्रा दिनांक : 20 अप्रैल 2024 समय : शाम 5 बजे निकाली जायेगी। जन्म कल्याणक 2024 के अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोलछा ने बताया की यह अहिंसा यात्रा जो की श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर, चौबे कॉलोनी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्ग से होते हुए  जिनकुशल सूरि जैन दादाबाडी एम. जी. रोड पहुंचेगी। जिसमे महिलाए युवा सभी वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे। इस अहिंसा यात्रा में सर्वश्रेष्ठ अहिंसा संदेश वाले पोस्टर्स / तख्ती को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अहिंसा यात्रा के संयोजक श्री साधुमार्गी समता युवा संघ तेरापंथ युवक परिषद् के साथ तनय लुनिया,चयन जैन ,श्रेणिक बोथरा श्री जय आनंद युवा संघ भारतीय,जैन युवा मोर्चा,जय जिनेन्द्र ग्रुप वर्धमान मित्र मंडल है। इस अहिंसा यात्रा में अध्यक्ष जितेन्द्र गोलछा,महासचिव वीरेन्द्र डागा,कोषाध्यक्ष अमित मुणोत,कार्यकारी अध्यक्ष अमर बरलोटा ने सभी समाज के सभी सदस्य एवं धर्म प्रेमी बंधुओ से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

आज के कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे समृद्धि महिला मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार असाधारण कार्यक्रम जैन फूड वर्क शॉप का आयोजन किया गया है.

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news