रायपुर
कुछ जिलों में दोपहर बाद अंधड़ के साथ बारिश भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर 20 अपै्रल। प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इन दिनों लू जैसे हालात बन गए हैं। पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर की तपती धूप के साथ ही अब गर्म हवाओं के थपेड़े भी चलने प्रारंभ हो गए है। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई है। गर्मी से लोग हलाकान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। अगले तीन-चार दिनों तक रायपुर सहित पूरे प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती घेरे के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, इसके असर से बस्तर के एक-दो हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। रविवार को उत्तरी हिस्से में बारिश होने के आसार हैं।
शनिवार को शहर में दिनभर तेज धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़े चल रहे थे। राहगीरों को दस भीषण का सामना करना पड़ा। इस बीच दिनभर उमस भी बनी रही। रायपुर में अधिकतम तापमान 42.8, माना में 42, बिलासपुर में 42.4, पेण्ड्रारोड में 41.3, अंबिकापुर में 40.5, जगदलपुर में 41.8, दुर्ग में 42.6 और राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्व और उत्तर में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास 0.9 ऊंचाई तक विस्तारित है। छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज- चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
कई जिलों में लू का आसार
रायपुर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर व बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर लू चली। सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 44.8 डिग्री दर्ज किया गया।