बिलासपुर

जमशेदपुर में बाइक रैली निकालकर प्रचार कर रहे भाजपा नेता
23-May-2024 12:34 PM
जमशेदपुर में बाइक रैली निकालकर प्रचार कर रहे भाजपा नेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 23 मई।
भारतीय जनता पार्टी ने संभाग के पार्टी नेताओं को झारखंड में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है। छठवें चरण के लिए 25 मई को होने वाले मतदान में उन्होंने मोर्चा संभाल रखा है। 

इनमें बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह, सौरभ सिंह व पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी की ड्यूटी जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में लगाई गई है। वे यहां के प्रत्याशी विद्युत शरण महतो के पक्ष में कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं और मोटर साइकिल रैली भी निकाल रहे हैं। 

इन नेताओं ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार एक प्रमुख मुद्दा है। सोरेन सरकार के विरुद्ध जनता में नाराजगी है। भाजपा झारखंड की सभी सीटों पर कमल खिलाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news