दुर्ग

निगम ने 31 कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई
02-Jul-2024 3:47 PM
निगम ने 31 कर्मचारियों को  दी स-सम्मान विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 जुलाई।
निगम भिलाई के 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 31 अधिकारी/कर्मचारियों को सोमवार को ससम्मान विदाई दी गई। सामान्य प्रशासन विभाग के अध्यक्ष संदीप निरंकारी ने अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने सेवा के दौरान अनुभव को साझा किया। 

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है पूर्व साडा और वर्तमान नगर पालिका निगम भिलाई में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो को हमेशा याद किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने। यूनियन के  सभी पदाधिकारी ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियो के बारे में कहा कि इन कर्मचारियों ने निगम हित में पूरी निष्ठा एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हुए कार्य किए है। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है, उन्होंने सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना किए। 

सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी, लोकसभा चुनाव की अधिसूचना प्रभावशील होने के कारण माह, मार्च, अप्रैल, मई, जून के अधिकारी कर्मचारियों की एक साथ विदाई की जा रही है इस दौरान नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी नरेन्द्र कुमार शुक्ला, मोहन लाल मेश्राम,  अरूण कुमार जांगड़े,  बिसहत राम, इसरावती,  लेखराम,  एन.गेबियास,  कोंदाराम, पतिराम बरेठ,  भूपेश्वर सिंह देशमुख, सुनील कुमार नेमाड़े,  देवेन्द्र कुमार श्रीवास,  बलवंत सिंह, पुष्पा बाई,  टहलराम, रिखीराम, रमेशर निषाद,  तरूण कुमार रणदिवे, एच.के.चंद्राकर, कौशिल्या यदु उपस्थित थे।   

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news