दुर्ग

केन्द्रीय राज्य मंत्री द्वारा बजट पर चर्चा
28-Jul-2024 3:04 PM
केन्द्रीय राज्य मंत्री द्वारा बजट पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 जुलाई। दुर्ग जिला के साइंस कॉलेज में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू का दुर्ग आगमन हुआ। साइंस कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग पर  केंद्रित राज्य मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद सर्किट हाउस में बजट के संबंध में प्रेस वार्ता में चर्चा की।

 साइंस कॉलेज में बुद्धजीवीयों संग बजट संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाले बजट की चर्चा करते हुए बजट का आमजन के होने वाले लाभों से अवगत कराया।

इस आयोजन में पूर्व मंत्री रमशीला साहू , दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, महामंत्री एवं ग्रामीण विधायक ललीत चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव जी, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, पूर्व अहिवारा विधायक सांवलाराम डाहरे, पूर्व गुंडरदेही विधायक विरेन्द्र साहु, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंग खुराना, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, जिला मंत्री आशीष निमजे, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, जिला आईटी सेल प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत, जिला सोशल मिडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भास्कर तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या कलिहारी, महिला मोर्चा महामंत्री गायत्री वर्मा, महामंत्री जयश्री राजपूत, कोषाध्यक्ष मंजु पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी स्वेता ताम्रकार, डॉ. राहुल गुलाटी, टिकम साहू एवं जिला के अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news