रायपुर
![कमल विहार में फिर चोरी, आफिस से सोना-चांदी का सामान 20 हजार नगदी पार कमल विहार में फिर चोरी, आफिस से सोना-चांदी का सामान 20 हजार नगदी पार](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/172259328311.jpg)
सब्जी बाजार से बाइक चोरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अगस्त। कमल विहार सेक्टर 8 के मकान, आफिस में चोरी हो गई। अज्ञात चोर बंद आफिस का गेट खोलकर वहां आलमारी में रखे सोना-चांदी का सामान और लॉकर में रखे 20 हजार नगदी को चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीव्ही में रिकार्ड हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-2, 305 ए का अपराध दर्ज किया है।
विजय शर्मा ने बताया कि वह वूड आईलैण्ड महादेव घाट में रहता है। और इवेंट मेनेजमेंट का काम करता है। और उसका कमल विहार सेक्टर 8 में किराए के मकान में आफिस है। जहां पर ईवेंट का सामान व काम करने वाले कर्मचारी रहते थे। करीबन 15 दिन पहले ईवेंट में काम करने वाले कर्मी अपने गांव चले गये थे। रोज की तरह विजय शर्मा 27जुलाई की शाम को आफिस में ताला लगाकर अपने घर महादेव घांट चला गया। 31 जुलाई की को शाम करीबन 6.30 बजे उसने अपने आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरा को अपने मोबाईल में देखा तो आफिस का लाईट जल रहा था। मकान का दरवाजा खुला हुआ था। जिसे देखकर वह अपने कमल विहार वाले आफिस में जाकर देखा तो कमरे में लगा ताला टुटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा, आलमारी खुली हुई थी। उसमें रखे सोने की एक अंगूठी, दो चांदी का सिक्का व नगदी 20,000 रूपये नही थे। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इसकी शिकायत विजय शर्मा ने टिकरापारा थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-2 का अपराध दर्ज कर सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज का अवलोकन कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
इधर गोलबाजार इलाके में विजेता काम्पलेक्स शास्त्री बाजार के पास पार्किंग से बाइक चोरी हो गई। हुमन देवांगन ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह कल शाम सब्जी लेने शास्त्री बाजार गाया हुआ था। जहां उसने वहीं अपनी बाइक सीजी 04 एचयू 9681 का वहीं पार्क कर बाजार चला गया। कुछ देर बाद वापस आने पर बाइक वहां नहीं था। पूछताछ में कुछ पता नहीं चला। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है।