राजनांदगांव

विधानसभा में 50 हजार नए सदस्य बनाएगी भाजपा - पारख
29-Aug-2024 3:10 PM
विधानसभा में 50 हजार नए सदस्य बनाएगी भाजपा - पारख

 भाजपा की कार्यशाला में सदस्यता अभियान को लेकर दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 29 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर 1 सितंबर से राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का श्रीगणेश करने जा रही है। जिसके तहत प्रथम सदस्य के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: सदस्यता प्रदान की जाएगी।

सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी सावन वर्मा ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सदस्यता अभियान को जमीनी स्तर पर पहुंचने युद्ध स्तर पर बैठकों एवं प्रशिक्षण का दौर शुरू हो चुका है।

इसी कड़ी में बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 3 बजे से उत्तर एवं दक्षिण मंडल की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। जिसमें वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में खूबचंद पारख का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक का शुभारंभ भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। स्वागत भाषण दक्षिण मंडल के अध्यक्ष तरुण लहरवानी ने देते बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में अपनी पूरी शक्ति लगाकर पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने जुड़ चुका है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी से प्राप्त हुआ है एवं 30 तारीख तक शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकों को संपन्न करना है।

मुख्य वक्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्रही होना चाहिए अर्थात शहर का कोई भी हिस्सा या वार्ड सदस्य अभियान से अछूता नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को सदस्यता बनाने जुटेंगे। सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा संगठन पर्व मनाकर अपना विस्तार कर रही है। जिसमें पुराने सदस्य तो दोबारा सदस्य बनेंगे ही, लेकिन उनके साथ नए लोगों को भी बड़ी संख्या में सदस्य बनना है। पारख ने पार्टी की नीति को स्पष्ट करते बताया कि बाकी दल सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति करते हैं, परंतु भाजपा देश हित मैं निर्णय लेकर देश को पुन: विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य लेकर चलती है,।

इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी राष्ट हित के लक्ष्य को लेकर गर्व के साथ भाजपा से जुड़े रहते हैं।

वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने बताया की सदस्यता अभियान के लिए सांसदों, विधायकों और सभी प्रमुख नेताओं को सदस्यता अभियान का लक्ष्य पार्टी ने दिया है। साथ ही उत्तर एवं दक्षिण मंडल को मिलाकर 25 हजार का लक्ष्य पार्टी ने प्रदान किया है, जिसे पूरा करना कार्यकर्ताओं की महती जवाबदारी है। बैठक का संचालन उत्तर मंडल के अध्यक्ष अतुल रायजादा एवं आभार प्रदर्शन सावन वर्मा ने किया।

बैठक में सुरेश भीमनान्नी, किशुन यदु , रवि सिन्हा, मुकेश बघेल, पूर्णिमा साहू, कचरू शर्मा, मूलचंद भंसाली, त्रिगुण टांक, बंटी लाल, हकीम खान, गोलू सूर्यवंशी, रूपचंद भीमनानी, देवशरण सेन, गोलू गुप्ता, सुधा पवार, मिथिलेश्वरी वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news