राजनांदगांव

निगम के आधा दर्जन कर्मचारी सेवानिवृत्त दी गई भावपूर्वक बिदाई
31-Aug-2024 2:58 PM
निगम के आधा दर्जन कर्मचारी सेवानिवृत्त   दी गई भावपूर्वक बिदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 31 अगस्त। नगर निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत 6 कर्मचारी शुक्रवार को शासन नियमों के अधीन सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निगम सभागृह में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, उपायुक्त मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके सहित उनके परिजनों की उपस्थिति में भावपूर्वक बिदाई दी गई।

कार्यक्रम में आयुक्त सहित उपस्थितजनों ने जल प्रदाय विभाग में वाल्वमेन के पद पर कार्यरत खुमान सिंह साहू, ठा.प्यारेलाल स्कूल में भृत्य के पद पर कार्यरत सुधाा ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग में भृत्य के पद पर कार्यरत खेमूलाल यादव, लोककर्म विभाग में मजदूर के पद पर कार्यरत बोधनलाल व रामकली साहू तथा सफाई कामगार तुलसाबाई सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा अवकाश नगदीकरण का चेक दिया गया।

 समारोह में आयुक्त गुप्ता ने कहा कि निगम परिवार के हमारे 6 कर्मचारी अपने जीवन का आधे से अधिक समय व्यतीत कर सेवानिवृत्त हो रहे है, अपने जीवन का लंबा समय देकर निगम के जल, सफाई, लोककर्म एवं स्कूल जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कर्मठतापूर्वक दायित्वों का निर्वाहन करने पर आभार व्यक्त करता हूं।

नेता प्रतिपक्ष यदु ने कहा कि आज निगम के 6 कर्मचारी अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वाहन कर सेवानिवृत्त हो रहे है, अब ये अपना शेष जीवन पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने में लगाएंगे। वरिष्ठ पार्षद श्री वर्मा ने कहा कि अपने जीवन का लंबा सफर तय कर आज सेवानिवृत्त हो रहे है, आज से ये अपने पारिवारिक जीवन को आगे बढ़ाये तथा यहां से जो भी राशि मिलेगी उसका सदुपयोग ये परिवार के लिये करेंगे।

कार्यपालन अभियंता श्री रामटेेके ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। समारोह का आभार प्रदर्शन अशोक देवांगन व संचालन नारायण यादव ने किया। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी राकेश नंदे सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news