राजनांदगांव

वर्षा, रूषाली व खोगेश्वर शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से सम्मानित
31-Aug-2024 3:08 PM
वर्षा, रूषाली व खोगेश्वर शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से सम्मानित

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 अगस्त।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 अंतर्गतगत आयोजित सम्मान समारोह में हॉकी की नर्सरी राजनांदगांव शहर की उत्कृष्ठ राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वर्षा सोनकर, बिलासपुर की रूषाली कश्यप और रायपुर के खोगेश्वर बाघ को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शहीद पंकज विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया। लगतार कई वर्षो से तीनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में बेहतर खेल प्रदर्शन कर रही है।

मध्यम वर्गीय परिवार से नाता रखने वाली वर्षा सोनकर ने अपने खेल को अपनी मेहनत और लगन से तरासा है। हॉकी में अपने योगदान के लिए वर्षा सोनकर राजनांदगांव शहर के लिए एक मिशाल है। वहीं बिलासपुर निवासी रूषाली कश्यप भी एक मध्यम वर्गीय परिवार से नाता रखती है। उन्होंने अपने समय से बहुत ही संघर्ष करते राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में अपना अच्छा खेल प्रदर्शन करते आज वह छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ है। वर्तमान में रूषाली कश्यप मोहला में पदस्थ है।

पुरूष वर्ग में रायपुर के वरिष्ठ खिलाड़ी खोगेश्वर बाघ को भी शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। खोगेश्वर बाघ छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए एक मिसाल है। उन्होंने अपने खेल जीवन में अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। खोगेश्वर ने अपने खेल कैरियर की शुरूवात बड़ी कठिनाईयों एवं संघषर्पूण रास्तों से तय किया है।

वर्षा सोनकर, रूषाली कश्यप व खोगेश्वर बाघ को शहीद पंकज विक्रम अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, नरेश डाकलिया, भुषण सॉव, गणेश प्रसाद शर्मा, दौलत सिंह चंदेल, आशोक यादव, अनिल यादव, मनीष गौताम, ज्ञानचंद जैन, अनुराज श्रीवास्तव, ऑशा थॉमस, कुमार स्वामी, दीपक यादव, आशिष सिन्हा, महेन्द्र सिंह ठाकुर, योगेश द्विवेदी, अजय झा, प्रकाश शर्मा, विरेन्द्र सिंग भाटिया, मृणाल चौबे, सचिन खोब्रागढ़े, विकास वैष्णव, राजू रंगारी, गुणवंत पटेल, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी, ममता गुप्ता, बबिता लिल्हारे, किशोर धीवर, शकील अहमद, अमित माथुर, खेमराज सिन्हा, अभिनव मिश्रा, संदीप यादव, कृष्णा यादव ने शुभकामनाएं दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news