राजनांदगांव

खिलाडिय़ों ने जयंती पर निकाली रैली
30-Aug-2024 2:36 PM
खिलाडिय़ों ने जयंती पर निकाली रैली

हॉकी के जादूगर को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 अगस्त।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला हॉकी संघ राजनांदगांव तथा समस्त खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में नगर के खेलप्रेमियों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाई गई। सुबह 7 बजे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से खिलाडिय़ों द्वारा रैली निकालकर गौरवपथ स्थित मेजर ध्यानचंद स्मारक पहुंची। यहां मेजर ध्यानचंद, एयरमन बेस्टियन, ओलंपियन एवं आरएन पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। 

तत्पश्चात रैली वापस अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंची, जहां संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। संगोष्ठी सभा में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी व विशेष अतिथि के रूप में जिला हॉकी संघ सचिव शिवनारायण धकेता, नीलम जैन, वरिष्ठ हॉकी कोच भूषण साव, रणविजय प्रताप सिंह, आशा थॉमस शामिल थे। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अंसारी ने कहा कि जो बच्चे आज इस खेल से जुड़े हैं, वो अपने जीवन में एक लक्ष्य बनाकर खेले, जिससे वह अपने शहर का नाम देशभर में रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद को आदर्श मानकर खेल भावना से खेले तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी नर्सरी का नाम रौशन करें। रणविजय प्रताप सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का आगमन सन 1971 में राजनांदगांव की धरती पर हुआ था। हॉकी की नर्सरी की उपाधि राजनांदगांव के मेजर ध्यानचंद द्वारा दी गई थी तथा उनको नगर भ्रमण कराया गया था, जहां उन्हें राजनांदगांव के हर गली में हॉकी खेलते बच्चे को देखा था। 

हॉकी कोच भूषण साव ने ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। 

प्रदर्शन मैच राजनांदगांव ग्रीन ने जीता
संगोष्ठी सभा के पश्चात बालक वर्ग का प्रदर्शन मैच राजनांदगांव ग्रीन विरूद्ध राजनांदगांव रेड के मध्य खेला गया। जिसमें राजनांदगांव ग्रीन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते 2-1 गोल से जीत हासिल की। इस अवसर पर अनुराज श्रीवास्तव, प्रिन्स भाटिया, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी, छोटे रामटेके, अमित माथुर, किशोर धीवर, तुलसी सिन्हा, चंदन सिंह, भागवत यादव, दुर्गेश, महेंद्र सिंह ठाकुर, विजय साहू, आशीष सिन्हा, मनीष यादव, सुंदर काका, सब्बीर हैदरी, अशोक नागवंशी, सुनील निषाद, दिलीप रावत, जावेद खान, शकील अहमद, खेमराज सिन्हा, राजेश निर्मलकर, संदीप यादव, जिम्मी साहू, सुखदेव निर्मलकर, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news