राजनांदगांव

पेंडरी में 5 को अध्यात्मिक दिव्य सत्संग व शिक्षक सम्मान समारोह
31-Aug-2024 2:40 PM
पेंडरी में 5 को अध्यात्मिक दिव्य  सत्संग व शिक्षक सम्मान समारोह

राजनांदगांव, 31 अगस्त। सुकूलदैहान समीपस्थ ग्राम पेंडरी में ऐतिहासिक सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी में चातुर्मास पर्व पर अध्यात्मिक दिव्य सत्संग एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन  5 सितम्बर को  दोपहर  1 बजे से  प्रारंभ किया जाएगा। 

इसी कड़ी पर 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस सदगुरु कबीर आश्रम पेंडरी में चातुर्मास आयोजन समिति द्वारा वृहद रूप से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। उक्त जानकारी  सदगुरु कबीर आश्रम पेंडरी के प्रबंधक योगदास साहू ने दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news