राजनांदगांव

स्टेडियम चौक में विराजेंगे गणपति
01-Sep-2024 3:01 PM
स्टेडियम चौक में विराजेंगे गणपति

श्रीगणेशोत्सव पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 सितंबर।
श्री गणेशोत्सव के अवसर पर इस वर्ष भी स्टेडियम चौक में भव्य गणपति विराजित करने की तैयारी श्री सेवा गणेशोत्सव समिति द्वारा शुरू कर दी गई है।
 श्री सेवा गणेशोत्सव समिति द्वारा पिछले 40 वर्षों से गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 
आगामी 6 सितंबर को मुख्य चौराहे पर गणेश प्रतिमा का भव्य स्वागत किया जाएगा और दूसरे दिन 7 सितंबर को विध-विधान से श्रीगणेश जी की मूर्ति स्थापना की जाएगी।

केदारनाथ थीम पर होगी चलित झांकी
समिति द्वारा श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए केदारनाथ मंदिर की झांकी का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त झांकी चलित झांकी होगी। जिसमें विगत कुछ वर्षों पूर्व केदारनाथ धाम में बहुत भयंकर प्रलय आया था। जिसमें जान-माल की क्षति हुई थी, किन्तु एक विशाल भीम शिला पत्थर के रूप में आकर मंदिर एवं वहां केदारनाथ में शरण लिए लोगों की जान बचाकर ईश्वर के वहां केदारनाथ मंदिर में होने का साक्षात उदाहरण है। उक्त थीम को दर्शाते केदारनाथ प्रलय की चलित झांकी बनाई जा रही है, जो जनमानस की आस्था से जुड़ा होने के कारण अधिक से अधिक लोगों के दर्शन करने की संभावना है। साथ ही गणेश पंडाल को जंगल थीम पर सजाया जा रहा है।

बंगाल के कारीगर पंडाल का करेंगे निर्माण
उक्त वृहद पंडाल को बनाने विशेष रूप से कारीगरों की टीम पश्चिम बंगाल कोलकाता से बुलाई गई है। जिनके द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है एवं झांकी की मूर्तियां एवं साथ सजा के लिए भिलाई के वैष्णव द्वारा मूविंग झांकी का निर्माण किया जा रहा है। झांकी के मुख्य द्वार पर भगवान भोलेनाथ के आदियोगी की भव्य प्रतिमा द्वारा सुसज्जित किया गया है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news