राजनांदगांव

दिग्विजय कॉलेज में मना खेल दिवस
01-Sep-2024 3:07 PM
दिग्विजय कॉलेज में मना खेल दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 सितंबर।
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा खेल दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि एनआईएस कोच बास्केटबाल के. राजेश्वर राव व अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंजना ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश नामदेव तथा परेश वर्मा शामिल थे।

कार्यक्रम प्रारंभ में डॉ.शैलेन्द्र सिंह द्वारा खेल दिवस की शुरूआत तथा उसके इतिहास की जानकारी प्रदान की गई तथा मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य डॉ. अंजना ठाकुर ने कहा कि ऐसे महान विभूति की जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाने का हमें अवसर प्राप्त हो रहा है। ये हमारे लिए गौरव की बात है। परेश वर्मा द्वारा खेल दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की गई। दिनेश नामदेव ने कहा कि स्वस्थ मन तथा स्वस्थ तन हमारे जीवन के लिए उपयोगी है। खेलों को हमें अपने जीवन अंग बनाना चाहिए। नियमित व्यायाम तथा सही दिनचर्या से हम स्वस्थ रहते हैं, जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है।

मुख्य अतिथि के. राजेश्वर राव ने खिलाडिय़ों को सरकार द्वारा दी जाने वाली खेल सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा कहा कि खेलों को भी आप अपने जीवन को नौकरी से भी जोड़ सकते हैं। वर्तमान में सरकार द्वारा उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की सरकारी नौकरी प्रदान करने की पहल की जा रही है, जो काफी अच्छी बात है। अत: योग एवं खेलों को भी अपने रोजगार का माध्यम बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते अरूण चौधरी ने आयोजन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा कहा कि हमें अपने जीवन में ध्यानचंद की उपलब्धियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर वेटलिफ्टिंग के खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन डॉ. एसके उके द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो.हिरेन्द्र बहादुर ठाकुर, तामेश्वर बंजारे, प्रो.अजय शर्मा, रामूपाटिल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news