कोण्डागांव

सचिवों की हड़ताल से पंचायतों में काम हो रहे प्रभावित
01-Jan-2021 8:43 PM
 सचिवों की हड़ताल से पंचायतों में काम हो रहे प्रभावित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 1 जनवरी। मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ 26 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अब अपनी मांगों को लेकर रोजगार सहायक संघ भी 30 दिसंबर से अनिश्चित हड़ताल पर चले गए हैं। दोनों के हड़ताल पर चले जाने से ग्राम पंचायत के काम प्रभावित हो रहे हैं। पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सचिव संघ शासकीयकरण की मांग को लेकर सातवें दिन भी हड़ताल पर रहे।

ग्राम पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सैतपाल पटेल ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार ने चुनाव के पहले सचिवों से वादा किया था कि, उनकी 2 वर्ष की परीक्षा विधि पूर्ण करने वाले समस्त सचिवों को  शासकीयकरण किया जाएगा। लेकिन सरकार के 2 साल पूरे हो गए लेकिन वादा पूरी नहीं हुई। इस कारण संघ को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि, जब भी हमारा प्रतिनिधि मंडल सरकार से अपनी मांग के संबंध में गुहार लगाता है, जब शासन द्वारा वित्तीय कमी की बात की जाती हैं। जब लाखों की संख्या में कार्यरत शिक्षाकर्मी साथियों को शासकीयकरण किया गया, तब भी आर्थिक समस्या नहीं हुई। शासन चाहे जिसकी भी रही हो हर समय ग्राम पंचायत सचिव छला गया है। हम सम्मानजनक वेतन शासकीयकरण की मांग कर रहे हैं। हमारा आंदोलन जब तक मांग पूरी नहीं होती जारी रहेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news