कोण्डागांव

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
04-Jan-2021 8:57 PM
 उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 4 जनवरी। अंबेडकर सेवा संस्था के माध्यम से 3 जनवरी को कोण्डागांव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस बारे में अंबेडकर सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने बताया, पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन के अवसर पर कोण्डागांव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी, निजी संस्थाएं व अन्य क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सम्मानित किया गया है।

डॉ. अंबेडकर सेवा संस्था के माध्यम से अंबेडकर चौक में बाबासाहेब की आदमकद प्रतिमा के समक्ष देश की प्रथम महिला शिक्षित माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर छायाचित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, जनप्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुवंर पटेल, प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव, संरक्षक आरके मेश्राम, संरक्षक तिलक पांडे, अनुसूचित जाति संगठन चुन्नीलाल मिर्जा, बौद्ध समाज अध्यक्ष सीएल मेश्राम, सारंगधर कौशिक, संतोष सावरकर की मौजूदगी में डॉ. अंबेडकर सेवा संस्था द्वारा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य किए जिले के समाज सेवी संस्था व राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता छात्र व छात्राओं सम्मानित किया गया। समाज सेवी संस्था से शांति फाउंडेशन छोटू सलाम, साथी संस्था भुपेश तिवारी, आहूजा ऑटोमोबाइल्स त्रिलोचन सिंह आहूजा, मोहम्मद यासीन, सनी सिंह गिल, शैलेश शुक्ला पत्रकारिता निष्पक्ष सेवा, अनुसूचित जाति संगठन चुन्नीलाल मिर्जा ओड़ीसा से मसीह समाज डेनियल विक्टर, रूपेंद्र  कोर्राम, जग्गो रायताड, आदि को सम्मानित किया गया।  उसके पश्चात माता सावित्री फुलेबाई की जीवन पर रोशनी डाला गया।

डॉ. अंबेडकर सेवा संस्था के माध्यम से मुख्य अतिथि पवन कुमार प्रेमी, नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुवंर पटेल को ज्योतिबा फुले गुलामगिरी पुस्तक भेंट किया गया। डॉ. अंबेडकर सेवा संस्था के संरक्षक आर के मेश्राम, संरक्षक तिलक पांडे, संरक्षक चितरंजन खोबरागड़े, पीपी गोनाडे. अध्यक्ष संतोष सावरकर, उपाध्यक्ष मुकेश मारकंडे, महेंद्र सागर, सचिव पंचू सागर, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश नाग, मन्ना राम नेताम, फुल सिंह ठाकुर बीआर नाग आदि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news