कोण्डागांव

भाजपा मंडल केशकाल ने दिया सचिव संघ को समर्थन
04-Jan-2021 9:03 PM
भाजपा मंडल केशकाल ने दिया सचिव संघ को समर्थन

कोण्डागांव, 4 जनवरी। प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के दसवें दिन 4 जनवरी को भाजपा मण्डल केशकाल के पदाधिकारीगण रावण भाटा मैदान पहुंच समर्थन किया।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया ने बताया कि, राज्य में ग्रामीण अंचल में सरकार की योजना को नीचे स्तर तक पहुंचाने में सचिव का बहुत बड़ा योगदान होता है। एैसे में आज विगत कई वर्षों से सेवा दे रहे सचिव की इस मांग को सरकार को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण करें। भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी ने  समस्त सचिवों को विश्वास दिलाया कि, उनके इस लड़ाई में भाजपा मंडल सदैव खड़ा हैं और आगे भी साथ देगा। सचिव संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार नेताम ने बताया कि, लगातार अन्य पार्टी के पदाधिकारियों का आना हो रहा व भरपूर समर्थन मिला रहा जिसका सचिव संघ आभार व्यक्त करता हैं। इस बीच उन्होंने सरकार के मौखिक आश्वासन को लेकर भी नाराजगी जाहिर की साथ ही लिखित प्रमाण की मांग की। इस बीच अनिश्चित कालीन धरना जारी रहने की बात कही, उन्होंने बताया कि कल सरकार को जगाने यज्ञ भी कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से आकाश मेहता, रजिया खान, आशा दिवान, धनराज मालू, नवदीप सोनी, मनोज गोयल, महेंद्र रामटेके सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news