कोण्डागांव

कोण्डागांव के ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेन्द्र दुबे
04-Jan-2021 9:04 PM
 कोण्डागांव के ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेन्द्र दुबे

कोण्डागांव, 4 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के माध्यम से रविवार 3 जनवरी को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की सूची जारी कर दी गई हैं। जारी किए गए सूची के अनुसार कोण्डागांव के ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में भरत देवांगन व नगरी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में जितेन्द्र दुबे को नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा कोण्डागांव जिला के मर्दापाल धनोरा व जिला के अन्य सभी ब्लॉकों में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।  कोण्डागांव जिला अंतर्गत शहर कांग्रेस से जितेंद्र दुबे (जीतू), कोण्डागांव ब्लॉक कांग्रेस से भारत देवांगन, माकड़ी ब्लॉक कांग्रेस से शंकर मण्डावी, मर्दापाल ब्लॉक कांग्रेस से सुखराम पोयाम, केशकाल ब्लॉक कांग्रेस से राजेश नेताम, फरसगांव ब्लॉक कांग्रेस से दिनेश जायसवाल, धनोरा ब्लॉक कांग्रेस से प्रवीण अग्निहोत्री, बड़ेराजपुर ब्लॉक से हीरा नेताम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जिले के समस्त कांग्रेसजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news