रायगढ़

रायगढ़ में रकबा संशोधन के बाद 3380 एकड़ खेत के नाम जोड़े गए
06-Jan-2021 5:11 PM
रायगढ़ में रकबा संशोधन के बाद 3380 एकड़ खेत के नाम जोड़े गए

20 दिन बाद भी सॉफ्टवेयर नहीं हुआ अपडेट 

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 6 जनवरी।
जिले में खेत का रकबा संशोधन के बाद 3400 किसानों के लगभग 3380 एकड़ खेत धान खरीदी के लिए जोड़े गए हैं। लेकिन इस  संशोधन होने के 20 दिन बाद भी सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने की वजह से किसान बढ़े हुए रकबे के अनुसार खरीदी नहीं कर पा रहे हैं।

रकबे में संशोधन तो हो गया है, तहसील माड्यूल में सुधार भी कर दिया गया है, लेकिन सोसायटियों का सॉफ्टवेयर रायपुर में अपडेट होना है। रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने के कारण बाद में जुड़े किसान या रकबे के धान की खरीदी नहीं हो पा रही है। धान की खरीदी नही होने के चलते वो किसान बार-बार सोसायटी का चक्कर लगा रहे हैं जिनके रकबे में सुधार हुआ था और अब उनका धान सोसायटी में पहुंचने के बाद भी नहीं खरीदी जा रहा है। 

इधर तहसीलों के माध्यम से भू-अभिलेख शाखा से सरकार के पास जानकारी भेजी जा चुकी है। सबसे अधिक 1367 किसानों की 1325 एकड़ खेत सारंगढ़ में जोड़ा गया है। जिले में सोसायटियों में धान उठाव नहीं होने और बारदाने की कमी बनी हुई है। सोसायटियों में दो से तीन दिनों का ही बारदाना उपलब्ध है, यदि आगे बारदाना नहीं मिलती है तो खरीदी भी प्रभावित होगी। पुसौर, सारंगढ़, घरघोड़ा की कई सोसायटियों के प्रबंधकों का कहना है कि बारदाने नहीं होने की वजह से एक-दो दिनों में खरीदी प्रभावित हो सकती है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news