रायगढ़

कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा संगठन की एकता पर जोर
06-Jan-2021 5:44 PM
कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा संगठन की एकता पर जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खरसिया, 6 जनवरी। 
तीन जनवरी को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ तहसील शाखा, खरसिया के वार्षिक अवकाश कैलेंडर 2021 का जनपद अध्यक्ष मेहतर राम उरांव के करकमलों से विमोचन किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के बैनर तले नव वर्ष मिलन कार्यक्रम सह बैठक कार्यक्रम ग्राम बागडेवा संकुल हलाहुली   में आयोजित किया गया। नव नियुक्त तहसील उपाध्यक्ष रमेंद्र उरांव के संयोजकत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी संगठन पदाधिकारी,सदस्यों की उपस्थिति थी। मुख्य अतिथि महेत्तर उरांव जनपद अध्यक्ष खरसिया और अध्यक्षता रमन यादव (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ  खरसिया थे।

कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई।अपनी मांगो पर आगे की रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। आगामी माह में संगठनात्मक रूप से खरसिया में कर्मचारी सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव पास किया गया।
द्वितीय सत्र में स्वलपाहर/भोजन पश्चात/संगठन का वार्षिक अवकाश कैलेंडर 2021का विमोचन मुख्य अतिथि महेत्तर उरांव (जनपद अध्यक्ष खरसिया) के करकमलों के द्वारा किया गया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए संगठन में एकता की महत्ता पर प्रकाश डाला। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news