कोण्डागांव

भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है - यशवर्धन
06-Jan-2021 8:44 PM
   भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है - यशवर्धन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 6 जनवरी। कांग्रेस भवन कोण्डागांव में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री व जिला कांग्रेस कोण्डागांव के प्रभारी यशवर्धन राव में किसानों के मुद्दे पर घडिय़ाली आंसू बहाने वाली भाजपा को आड़े हाथ लेते कहा कि, पिछले पंद्रह दिनों से जो घटनाक्रम बयानबाजी विशेषकर भाजपा नेताओं की चल रही हैं उससे एक बात स्पष्ट हो गयी कि, भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के नेता राज्य की धान खरीदी को बाधित करने का षड्यंत्र रच रहे हैं और भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं के मंशा के अनुरूप धान खरीदी पर तमाम तरीके की अड़ंगेबाजी लगा रही है।

उन्होंने आगे कहा, आज धान खरीदी की राह में बारदाने की कमी सबसे बड़ी बाधा बनकर उभर रही है, जिसके लिए भी केंद्र की मोदी सरकार जवाबदार है क्योंकि बारदाने की आपूर्ति केंद्र की जवाबदारी है बावजूद इसके छग की भूपेश बघेल सरकार सीमित संसाधनों में भी किसानों के हित में तत्पर खड़ी है किसानों से उनका पूरा धान जरूर खरीदेगी।

इस पत्रकारवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव वेदवती पोयाम, शहर अध्यक्ष जितेंद्र दुबे, ग्रामीण अध्यक्ष भरत देवांगन, पूर्व शहर अध्यक्ष यूसुफ रजवी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम बानो, जिला महामंत्री हितेश गांधी, पार्षद ललिता नेताम, पूर्व पार्षद गुणमति नायक, आरती नेताम, शिल्पा देवांगन, श्याम सिंग, हीरा दीवान आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news