रायगढ़

खरसिया नगर सरकार के प्रथम वर्षगांठ पर अध्यक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां
07-Jan-2021 4:35 PM
खरसिया नगर सरकार के प्रथम वर्षगांठ पर अध्यक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां

छत्तीसगढ़ संवाददाता
खरसिया, 7 जनवरी।
बुधवार को नगरपालिका सभागार में कांग्रेस नगर सरकार के प्रथम वर्षगांठ पर नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा ने  उपलब्धियां गिनाते हुए दुगनी रफ़्तार से विकास के कार्य करने का संकल्प प्रकट किया।

खरसिया स्थित दीनदयाल भवन में शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।नगर सरकार के प्रथम वर्षगांठ पर  बुधवार को दीनदयाल भवन में वर्षगांठ मनाया गया। जिसमें राधा सुनील शर्मा ने एक वर्ष की तमाम उपलब्धियों को बारी-बारी से गिनाया। जिसमें विशेषकर बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष कार्य किया गया व साथ ही आगे भी और दुगनी रफ्तार से नगर के विकास के लिए समस्त पार्षद सहित अध्यक्ष ने यह संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि हम सदैव शहीद नंद कुमार पटेल के बताए हुए रास्तों पर अग्रसर होते हुए, हम और आगे भी लोगो कि समस्या का समाधान कर उन्हें एक सुखद वातावरण प्रदान कर सके।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेंद्र शर्मा  जनपद पंचायत अध्यक्ष महेत्तर उराव, अभय महंती , सुखदेव डनसेना,नेत्रानंद पटेल ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज गवेल, नयना गवेल (प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस) विजय जायसवाल (जनपद सदस्य), मुकेश(राजा) वैष्णव,गोपाल शर्मा, नीरज पटेल हितेंद्र मोदी, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सहिस , समस्त कांग्रेस के पार्षद गण व प्रमुख रूप से नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व पार्षद संतराम राठौर, महावीर कबूलपुरिया, पूर्व एल्डरमैन मोटूमल फोटवाणी, नेत्रा दुबे एवं नगर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता महिला का शहर कांग्रेश के अध्यक्ष श्रीमती देवकी राठौर जी व कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news