रायगढ़

हड़ताली पंचायत सचिवों ने कराया सदबुद्धि यज्ञ
08-Jan-2021 5:25 PM
हड़ताली पंचायत सचिवों ने कराया सदबुद्धि यज्ञ

रायगढ़,  8 जनवरी। पंचायत सचिवों की बेमियादी हड़ताल से गांवों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। 
सचिव संघ के अध्यक्ष रोहित पटेल ने बताया कि पिछले 26 दिसम्बर से वो हड़ताल पर हैं। प्रदेश स्तर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन व प्रशासन के जिम्मेदारों को सदबुद्धि प्रदान करने के लिए गुरूवार को  सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं शुक्रवार को जनवरी को धरनास्थल में भीख मांगकर धन संग्रहण करना एवं छत्तीसगढ़ शासन को दान करने की बात कही गई।

इसके बाद नौ जनवरी को समस्त ब्लाक मुख्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत थाली/ नगाड़ा/टीपा बजाकर हल्ला करना। 11 जनवरी को समस्त धरनास्थल में भैंस लाकर उसके सामने बिन बजाना। 12 जनवरी से 20 जनवरी तक समस्त धरनास्थल में क्रमिक भूख हड़ताल प्रारंभ 21 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रांत स्तर धरना बूढ़ातालाब रायपुर में भूख हड़ताल करना। 25 जनवरी को राजधानी रायपुर में परिवार सहित धरनास्थल में जंगी रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास का घेराव। 26 जनवरी से समस्त सचिवों द्वारा धरना प्रदर्शन राजधानी रायपुर में किया जाना है। वहीं रोजगार सहायक अध्यक्ष ब्लॉक इकाई खरसिया राकेश डनसेना ने बताया की प्रांतीय आव्हान पर 30 दिसम्बर से वेतन मान, नियमतीकरण एवं पे ग्रेड की मांग को लेकर हड़ताल किया जा रहा है। जिन नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम व ग्राम पंचायत में शामिल किया जाता है, तो वहां के रोजगार सहायकों को सेवा का मौका दिया जाए। वरीयता के आधार पर पंचायत सचिव में नियुक्त किया जाए एवं रोजगार सहायकों को पंचायत सचिव घोषित किया जाए। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news